D.L.S.P.G COLLEGE BILASPUR (C.G)

हिन्दी विभाग द्वारा 'हिन्दी दिवस' पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया
हिन्दी भारतीय संस्कृति की पहचान है : डॉ राघर्वेन्द्र दुबे
हिन्दी विभाग द्वारा 'हिन्दी दिवस' पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया इसके मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ राघवेन्द्र दुबे राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी, संरक्षक, चेयरमैन निशा बसंत शर्मा, विशिष्ट अतिथि डॉ क्षमा त्रिपाठी व अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. प्रताप पाण्डेय रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भदीप प्रज्वलन तथा सरस्वती वंदना से हुआ। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया गया। मुख्य अतिथि डॉ राघवेन्द्र दुबे ने महाविद्यालय के संस्थापक स्व. श्री बसंत शर्मा के ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा और उनके उज्वल भविष्य हेतु किए गए संकल्प का स्मरण किया। हिन्दी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अनेक भाषाएं विलुप्त हो चुकी हैं, एवं हमें अपनी मातृभाषा हिन्दी को जीवन और व्यवहार में अधिकाधिक अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि हिन्दी ने भारत की स्वतंत्रता संग्राम में भी अहम भूमिका निभाई है और यह भारत की अस्मिता की भाषा है, जिस पर हमें गर्व होना चाहिए। उन्होंने महाविद्यालय को स्वलिखित पुस्तक 'मानना कभी हार नहीं भेंट की। निशा बसंत शर्मा ने कहा कि हिन्दी केवल एक भाषा ही नहीं, अपितु भावनाओं और संस्कृति का वाहक भी है। उन्होंने छात्रों से हिन्दी साहित्य के विशाल भंडार का अध्ययन करने तथा इसे आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्राचार्य डॉ. प्रताप पाण्डेय ने महाविद्यालय द्वारा हिन्दी के संवर्धन एवं प्रसार हेतु किए जा रहे प्रयासों का उलेख कर हिन्दी को वैज्ञानिक भाषा बताते हुए छात्रों को इसके अध्ययन एवं प्रयोग हेतु प्रेरित किया। डॉ. क्षमा त्रिपाठी ने कहा कि भाषा हमारी पहचान और व्यक्तित्व का आधार है। हिन्दी हमारी भारतीय संस्कृति के संवर्धन का प्रमुख माध्यम है। प्रतियोगिताओं के अंतर्गत विद्यार्थियों ने निबंध लेखन, स्वलिखित काव्य पाठ एवं तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष संजय दुबे ने व आभार प्रदर्शन डॉ. विजय वैष्णव द्वारा किया गया।
Category
})