डी.एल.एस. कॉलेज में बसंत पंचमी पर माँ सरस्वती का भव्य पूजन संपन्न।
बसंत पंचमी पर डीएलएस महाविद्यालय परिसर में मां वीणापाणि सरस्वती का भव्य पूजन और अर्चना कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, भक्ति गीत और कविता-पाठ प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर ज्ञान, संस्कृति और श्रद्धा से ओत-प्रोत हो गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की अध्यक्ष आदरणीय श्रीमती निशा बसंत शर्मा जी और हमारे मार्गदर्शक व प्राचार्य डा. प्रताप पाण्डेय जी की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही सचिव श्री उमेश जाधव जी, सीईओ श्री राकेश दीक्षित जी, डा. क्षमा त्रिपाठी, डा. सुनीता द्विवेदी, डा. नेहा बेहार, श्रीमती मिठू अधिकारी, श्री पी.एस. ढल्ला समेत अन्य उपस्थित रहे।
डी.एल.एस. पी.जी. कॉलेज में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस।
आज डी.एल.एस. पी.जी. कॉलेज (DLS PG College) प्रांगण में गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही धूमधाम और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के चेयरमैन श्रीमती निशा बसंत शर्मा जी और प्राचार्य डॉ. प्रताप पाण्डेय जी द्वारा ध्वजारोहण करके की गई। उन्होंने सभी को संविधान के महत्व और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में प्रेरित किया।
इस अवसर पर कॉलेज के समस्त आचार्यगण, कार्यालयीन कर्मचारी, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों और B.Ed के छात्र-छात्राओं ने महाविद्याल परिसर को राष्ट्रप्रेम से भर दिया। (27-01-2026)
डी.एल.एस. में फहराया तिरंगा
डीएलएस महाविद्यालय में 77 वा गणतंत्र दिवस अत्यंत गरिमामय वातावरण में मनाया गया I (30-01-2026)
स्व. श्यामलाल चतुर्वेदी की स्मृति में महाविद्यालय को पुस्तकें भेंट।
वरिष्ठ पत्रकार व छत्तीसगढ़ी साहित्यिक अस्मिता के स्तम्भ माने जाने वाले स्व श्यामलाल चतुर्वेदी जी की पुण्य-स्मृति में उन्हें समर्पित कुछ पुस्तकें उनकी सुपुत्री डॉ सुषमा शर्मा चतुर्वेदी जी द्वारा महाविद्यालय को भेंट की गईं। (30-01-2026)
डी.एल.एस. में युवाओ की भूमिका पर प्रकाश डाला गया (29-01-2026)
डी.एल.एस. में युवाओ की भूमिका पर प्रकाश डाला गया
"संस्थापक स्व. बसंत शर्मा की जयंती पर डी.एल.एस. कॉलेज परिवार ने दी श्रद्धांजलि।"
पूर्व नेता प्रतिपक्ष, शिक्षाविद, युवा हृदय सम्राट, अप्रतिम जननायक व लोक सेवक, डी.एल.एस. महाविद्यालय के संस्थापक स्व. बसंत शर्मा को विगत 4 मई को उनके जन्मदिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने भावभरे श्रद्धा सुमन अर्पित किए।आयोजन का शुभारम्भ संरक्षक संजय शर्मा व प्राचार्य डॉ रंजना चतुर्वेदी द्वारा स्व. शर्मा जी की विशाल मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पांजलि व पुष्पमाल्य अर्पण से हुआ। कार्यक्रम में धूप,वर्षा से सुरक्षा के लिए छाते का वितरण भी किया गया। समस्त स्टाफ ने पुष्पाञ्जलि व माल्यार्पण कर स्व शर्मा जी के प्रति अपनी भावनाएँ अर्पित कीं।इस अवसर पर चेयरमैन श्रीमती निशा बंसत शर्मा, सतीश शर्मा, सचिव उमेश जाधव, सीईओ राकेश दीक्षित, डॉ प्रताप पाण्डेय, अशोक जोशी, पी एस ढल्ला, सुनीता द्विवेदी, डॉ नेहा बेहार, डॉ स्वाति शर्मा, डॉ अर्चना मिश्रा, नाजनीन खान, मिनी गुप्ता, महेश जांगड़े, नीतिश शर्मा, राकेश शर्मा, हितेश जायसवाल, सत्येन्द्र कैवर्त्य, आशुतोष साहू, पुरुषोत्तम देवांगन, रामलाल, मोहन मरकाम, राघव शर्मा आदि स्टाफ व विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। (4 May 2024)
डी एल एस परिवार ने प्रेरणापुरुष स्व. श्री बसंत शर्मा को अर्पित की भावभरी श्रद्धाञ्जलि
डी एल एस परिवार ने प्रेरणापुरुष स्व. श्री बसंत शर्मा को अर्पित की भावभरी श्रद्धाञ्जलि
पूर्व नेता प्रतिपक्ष, शिक्षाविद, युवा हृदय सम्राट, अप्रतिम जननायक व लोक सेवक, डी.एल.एस. महाविद्यालय के संस्थापक स्व. बसंत शर्मा की तृतीय पुण्यतिथि 25 अप्रैल 2024 पर महाविद्यालय परिवार ने भावभरी श्रद्धाञ्जलि अर्पित की। आयोजन का शुभारम्भ संरक्षक संजय शर्मा व प्राचार्य डॉ रंजना चतुर्वेदी द्वारा स्व. शर्मा जी की विशाल मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पाञ्जलि व पुष्पमाल्य अर्पण से हुआ। प्राचार्य डॉ रंजना चतुर्वेदी ने उनके संस्मरण बताते हुए उनके लक्ष्यों को प्राप्त करने का संकल्प दुहराया। वहीं 'वैष्णो देवी धाम' ग्राम नगोई में सामूहिक सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम की सम्पन्नता पर सभी के लिए भोजन-प्रसाद की व्यवस्था भी की गई। समस्त स्टाफ ने पुष्पाञ्जलि व माल्यार्पण कर स्व शर्मा जी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इस अवसर पर चेयरमैन श्रीमती निशा बंसत शर्मा, ज्योति शर्मा, सतीश शर्मा, विनायक शर्मा, सचिव उमेश जाधव, सीईओ राकेश दीक्षित, डॉ प्रताप पाण्डेय, अशोक जोशी, पी एस ढल्ला, सुनीता द्विवेदी, संस्कृति शास्त्री, राजेश सिंह, नाजनीन खान, डॉ. प्रीति मिश्रा, अर्चना तिवारी, अर्चना मिश्रा, वंदना तिवारी, साक्षी श्रीवास, मिनी गुप्ता, महेश जांगड़े, नीतिश शर्मा, धरम पोर्ते, डॉ. कृष्णकुमार वर्मा, धनेश्वर यादव, हितेश, सत्येन्द्र जायसवाल,आशुतोष साहू, पुरुषोत्तम देवांगन, मनोज निषाद, विकास पटेल, इशिका, शगुन आदि स्टाफ, रासेयो स्वयंसेवक व विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।
75 वा गणतंत्र दिवस समारोह (26 January 2024)
75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर माननीया चेयरपर्सन श्रीमती निशा बसन्त शर्मा जी के मुख्य आतिथ्य व प्राचार्य डॉ रंजना चतुर्वेदी जी की अध्यक्षता में हमारे महाविद्यालय में ध्वजारोहण सम्पन्न हुआ साथ ही महाविद्यालय के पूर्व छात्र शहीद अविनाश शर्माजी को श्रद्धाञ्जलि भी अर्पित की गई।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त आचार्यगण, स्टाफ छात्र छात्राएँ व रासेयो स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
डी एल एस का सेंट्रल लैब देगा युवाओं को प्रेरणा" - प्रो देव डी शर्मा (यू एस ए) (8 January 2024)
डी एल एस का सेंट्रल लैब देगा युवाओं को प्रेरणा"
- प्रो देव डी शर्मा (यू एस ए)
डी एल एस महाविद्यालय में विज्ञान, प्रबंधन एवं प्रौद्योगिकी विषय पर अकादमिक परिचर्चा के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय व्याख्यान माला का आयोजन किया गया इसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफे. देव डी .शर्मा (प्रेसिडेंट ग्लोबल नॉलेज फाऊंडेशन यू एस ए), विशिष्ट वक्ता प्रोफेसर राकेश कुमार शर्मा (यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड ईस्टर्न शोर, वर्जीनिया) व प्रोफेसर डेनियल ओकेनबोर (फेयतिविल स्टेट् यूनिवर्सिटी यूएसए) रहे। विदित हो कि इन सभी प्रोफेसर्स का अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर में पिछले दिनों सम्पन्न हुए सेमिनार में भारत आगमन हुआ था। डी एल एस में कार्यक्रम का आरंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया। उन्होंने सेंट्रल लैब का उद्घाटन किया व स्व बसन्त शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्राचार्य डॉ रंजना चर्तुवेदी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज का दिन छात्र छात्राओं को सीखने व अंतरराष्ट्रीय मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।चेयरमैन श्रीमति निशा बसंत शर्मा ने कहा कि संस्थापक अध्यक्ष श्रद्धेय बसन्त शर्मा इस महाविद्यालय को एक वैश्विक इकाई के रूप में बनाना चाहते रहे, ऐसे आयोजन उसी उद्देश्य की पूर्ति में सहायक हैं। नैक कोऑर्डिनेटर डॉ. नेहा बेहार ने महाविद्यालय की स्थापना वर्ष से लेकर वर्तमान समय तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।प्रोफेसर डेनियल ओकेनबोर ने कहा कि डी एल एस का विज़न और सामाजिक योगदान शानदार है। उन्होंने छात्र छात्राओं को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। प्रोफेसर राकेश कुमार शर्मा ने अपने व्याख्यान में छात्रों को आश्वासन दिया जो छात्र अमेरिका में जाकर पढ़ाई करना चाहते है उनके सहयोग के लिए वे सदैव व्यक्तिगत रूप से सहयोग प्रदान करेंगे । मुख्य वक्ता प्रोफेसर देव डी शर्मा ने अमेरिका में अपने संघर्षों को स्मरण करते हुए बताया कि जीवन में असम्भव कुछ भी नहीं है, आकाश ही युवाओं की अंतिम सीमा होनी चाहिए। वर्तमान में भारत में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी ने काफी विकास किया है, आज युवाओं के लिए आवश्यक है कि वे अपडेट रहें व सम्पूर्ण विश्व में अपनी प्रतिभाओं के नए आयाम ढूंढें। उन्होंने छात्र छात्राओं के प्रश्नों के उत्तर देते हुए कहा कि हिंदुस्तान में प्रतिभा की कमी नही है। अतिथियों ने महाविद्यालय के ग्रीन कैम्पस और अतिथि सत्कार की भी भूरि-भूरि प्रशंसा की। अतिथियों का शॉल, श्रीफल व स्मृति-चिह्न देकर सम्मान किया गया। परिचर्चा का सफल संचालन डॉ प्रताप पाण्डेय ने किया। राज्य गीत का गायन संस्कृति शास्त्री ने व आभार प्रदर्शन डॉ. गीता ने किया। इस अवसर पर वित्त नियंत्रक सतीश शर्मा, सचिव उमेश जाधव, सी ई ओ राकेश दीक्षित, सुनीता द्विवेदी, संजय दुबे, डॉ. गीता तिवारी, राजेश ठाकुर, डॉ. प्रीति मिश्रा, वंदना तिवारी, डॉ. स्वाति शर्मा, डॉ. अनीता बघेल, संगीता बंजारे, मुक्ता कुमारी, वीणा राठौर, अर्चना तिवारी, सुष्मिता मिश्रा, डॉ. गीता होता, मिठु अधिकारी, नेहा बेहार , रसिका लोणकर, नाजनीन खान, वर्षा श्रीवास, साक्षी श्रीवास, मिनीगुप्ता, काजल गुुप्ता, अविनाश निर्मलकर, शेख अफरीदी, टीकाराम पटेल, आकांक्षा शर्मा, खुशबू केशरवानी, महिमा जाधव , चैतन्या जाधव, विनिता सराफ, सुधा कश्यप, ओम प्रकाश साहू, नेहा सोनी, अजीत कस्तूरिया, राकेश शर्मा, नीतिश शर्मा, महेश जांगड़े, हितेश जायसवाल, भानुप्रताप सिंह, धरमपाल पोर्ते, पुरुषोत्तम देवांगन, सत्येंद्र कैवर्त्य, आशुतोष साहू, इंद्रकुमार कैवर्त्य, संजय कौशिक आदि स्टाफ, रासेयो स्वयंसेवकगण व छात्रगण उपस्थित रहे
आचार्य वाजपेयी का डी एल एस महाविद्यालय ने किया अभिनन्दन (7 jan 2024)
आचार्य वाजपेयी का डी एल एस ने किया अभिनन्दन
आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी माननीय कुलपति, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर का शिक्षा-जगत में अभिनव योगदान के लिए कलिंगा इंस्टीट्यूट आफ सोशल साइंस, भुवनेश्वर ओडिशा द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित होने पर डी एल एस महाविद्यालय परिवार ने अभिनन्दन किया। विदित हो कि माननीय वाजपेयी शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार व नवीन अनुसंधानों को प्रोत्साहित करने के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने शिक्षा के माध्यम से युवावर्ग को प्रेरित कर समाज और राष्ट्र के निर्माण की एक अलख सी जगाई है। उनके मार्गदर्शन में सीमित सुविधा संसाधनों के बीच युवाओं ने उच्च शिक्षा, शोध, लेखन, उद्यम और समाजसेवा में नवीनतम ऊंचाईयाँ हस्तगत की हैं। माननीय कुलपति को प्राचार्य डॉ रंजना चतुर्वेदी ने पुष्पगुच्छ देकर बधाईयाँ व शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर महाविद्यालय से सचिव श्री उमेश जाधव, डॉ क्षमा त्रिपाठी व डॉ प्रताप पाण्डेय भी साथ थे।
डी एल एस महाविद्यालय में हुआ नववर्ष का स्वागत (1 January 2024)
डी एल एस में हुआ नववर्ष का स्वागत
डी एल एस महाविद्यालय में आचार्यों व छात्र-छात्राओं द्वारा केक काटकर व परस्पर बधाईयाँ व शुभकामनाएँ देकर नववर्ष 2024 का स्वागत किया गया। चेयरपर्सन श्रीमती निशा बसन्त शर्मा ने संस्थापक अध्यक्ष श्रद्धेय बसन्त शर्मा जी के आदर्शों को स्मरण करते हुए सभी के सुखद भविष्य हेतु शुभकामनाएँ दीं। प्राचार्य डॉ रंजना चतुर्वेदी ने सम्बोधित करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये महाविद्यालय को निरन्तर उन्नति पथ पर अग्रसर करने की बात कही साथ ही छात्र छात्राओं को जीवन में धैर्य व अनुशासन अपनाते हुए सफल होने को प्रेरित किया। इस अवसर पर वित्त नियंत्रक सतीश शर्मा, सचिव उमेश जाधव, सी ई ओ राकेश दीक्षित, डॉ प्रताप पाण्डेय, सुनीता द्विवेदी, डॉ क्षमा त्रिपाठी, संजय दुबे, डॉ गीता तिवारी, राजेश सिंह, डॉ. प्रीति मिश्रा, श्रीमती वंदना तिवारी, डॉ स्वाति शर्मा, डॉ अनीता बघेल, संगीता बंजारे, शोभना कोशले, मुक्ता कुमारी, वीणा राठौर, पूजा यादव, अर्चना तिवारी, सुष्मिता मिश्रा, डॉ गीता होता, नेहा बेहार ,रसिका लोणकर, नाजनीन खान, वर्षा श्रीवास, साक्षी श्रीवास, मिनी गुप्ता, निधि गुप्ता, काजल गुुप्ता, अविनाश निर्मलकर, शेख अफरीदी, मुकेश देवांगन, टीकाराम पटेल, आकांक्षा, खुशबू, झरना पटेल,महिमा जाधव, चैतन्या जाधव, विनिता सराफ, सुधा कश्यप, ओम प्रकाश साहू, फेमिना चन्द्राकार, नेहा सोनी , नेहा सोनी, रिकी पटेल, टीकाराम पटेल, अजीत कस्तूरिया, हितेश जायसवाल, राकेश शर्मा, नीतिश शर्मा, महेश जांगड़े, भानुप्रताप सिंह, धरमपाल पोर्ते, सत्येंद्र कैवर्त्य, आशुतोष साहू, इंद्रकुमार कैवर्त्य, संजय कौशिक आदि स्टाफ, रासेयो स्वयंसेवकगण व छात्रगण उपस्थित रहे।
"मशरूम खेती और इसके लाभों पर D.L.S. कॉलेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी।"
"राष्ट्र की समृद्धि में संजीवनी बनेगा मशरूम-संवर्द्धन"
--आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी
डी.एल.एस. महाविद्यालय में 'मशरूम की खेती में आर्थिक और संभावित लाभों में हालिया प्रगति' विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी, कुलपति अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर, मुख्य वक्ता (की-नोट स्पीकर) प्रोफे. ए.के. पाण्डेय कुलपति विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन, विशिष्ट अतिथि डॉ. लतिका भाटिया, कोआर्डिनेटर इन्डियन साइंस कांग्रेस एसोसिएशन बिलासपुर चैप्टर व वरिष्ठ प्रोफेसर आर वी शुक्ला, सभापति के रूप में श्रीमती निशा बसन्त शर्मा चेयरमैन डी एल एस महाविद्यालय रहीं व अध्यक्षता प्राचार्य डॉ रंजना चतुर्वेदी ने की। आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी ने अपने उद्बोधन में कहा कि "मशरूम हमारी अधिकांश पोषण सम्बन्धी आवश्यकताओं को पूर्ण करने में सक्षम है। आज हमारे प्रधानमंत्री विकसित भारत 2024 का जो लक्ष्य रख रहे हैं उस दिशा में आगे बढ़ने के लिए हमें बड़ी मात्रा में साधनों और संसाधनों की आवश्यकता है। मशरूम इस दृष्टि से भी बड़ा ही उपादेय सिद्ध होगा साथ ही मशरूम का उत्पादन पर्यावरण के लिए भी सहयोगी और अनुकूल है। इस विषय पर गहन शोध और अध्ययन की आवश्यकता है। डी एल
एस महाविद्यालय इस सम्बंध में बहुत ही सकारात्मक रूप से कार्य कर रहा है।" मुख्यवक्ता प्रो. ए.के. पाण्डेय ने कहा हमारे शोध एथीकल, इकोनोमिकल, एनर्जी सेविंग व रोजगार मूलक हों इन सारे उद्देश्यों में मशरूम का उत्पादन खरा उतरता है। मशरूम वास्तव में एक कवक अथवा फंगी है। पहले कई लोग मशरूम से घृणा करते थे जबकि आज इसके गुणों के कारण इसकी कई रूपों की तस्करी होने लगी क्योंकि इससे कई तरह के प्रोडक्टस बनते हैं। छत्तीसगढ़ मशरूम संवर्ध्दन हेतु हॉट एरिया है। मशरूम से जैकेट, कपड़ा, फर्नीचर भी बना रहे है, इसमें दीमक नहीं लगता है अपने औषधीय गुणों के चलते मशरूम भविष्य में अमृत का काम करेगा। डॉ. लतिका भाटिया ने कहा कि इंडियन साइंस कांग्रेस बिलासपुर चैप्टर विज्ञान के विकास और नवीन रिसर्च के लिए निरन्तर उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। श्रीमती निशा बसंत शर्मा जी ने कहा "मशरूम संवर्धन पर केंद्रित, बीते कल से सम्पन्न हो रहा यह 2 दिवसीय नेशनल सेमिनार अपने शानदार और यादगार आयोजन के कारण महाविद्यालय की उपलब्धियों में एक ऐतिहासिक स्थान रखेगा।" महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.रंजना चतुर्वेदी ने लिज्जत पापड़, एम डी एच मसाले आदि उद्योगों का उदाहरण देते हुए मशरूम संवर्द्धन के लघु उद्योग में युवा पीढ़ी को 'पढो और कमाओ' के माध्यम से जुटने को कहा। डॉ. आर. वी. शुक्ला ने बताया कि मशरूम की खोज सम्भवतः सबसे पहले छ.ग. में ही हुई, छ.ग. के जंगलों में यह सबसे अधिक मात्रा में व प्रजातियों में मिलता है। संगोष्ठी में 42 रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए गए, 90 एब्स्ट्रेक्ट प्राप्त हुए, 25 पोस्टर प्रेजेंटेशन हुए। प्रारम्भ में अतिथियों ने माँ वीणापाणि के विग्रह के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अतिथियों द्वारा महाविद्यालय परिवार के प्रेरणास्रोत स्व बसन्त शर्मा व पितृ पुरुष स्व दशरथ लाल शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर पढ़े जाने वाले शोध पत्रों के सारांश की 'स्मारिका' का विमोचन भी सम्पन्न हुआ। सेमिनार की संयोजक डॉ अर्चना पाण्डेय ने सेमिनार की प्रायोजना को स्पष्ट किया व आभार प्रदर्शन सह संयोजक डॉ नेहा बेहार ने किया। संयोजन में सहायक डॉ कृष्ण कुमार वर्मा व सुमित दुबे का सहयोग रहा। कार्यक्रम का प्राणवान संचालन सेमिनार कोआर्डिनेटर डॉ प्रताप पाण्डेय ने व राज्य गीत का गायन रासेयो कार्यक्रम अधिकारी संस्कृति शास्त्री ने किया। सभी अतिथियों को शॉल, श्रीफल व स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। इस अवसर पर वित्त नियंत्रक सतीश शर्मा, सचिव उमेश जाधव, सी ई ओ राकेश दीक्षित, डॉ क्षमा त्रिपाठी, अशोक जोशी, पी एस ढल्ला, सुनीता द्विवेदी, डॉ गीता तिवारी, डॉ स्वाति शर्मा, राजेश सिंह, विजय वैष्णव, संजय दुबे, पूजा यादव, डॉ प्रीती मिश्रा, संगीता बंजारे, नाजनीन खान्, सारिका श्रीवास्तव, वन्दना तिवारी, अर्चना तिवारी, सुष्मिता मिश्रा, मुक्ता कुमारी, रसिका लोणकर, डॉ गीता होता, काजल गुप्ता, ओम प्रकाश साहू, मुकेश देवांगन, एस के पाण्डेय, चैतन्या जाधव, आकांक्षा शर्मा, विनीता सराफ, वर्षा श्रीवास, डॉ अनीता बघेल, शोभना कोशले, मिनी गुप्ता, मिठु अधिकारी, शेख अफरीदी, वीणा राठौर, झरना पटेल, साक्षी श्रीवास, खुशबू केशरवानी, फेमिना चन्द्रा, महिमा जाधव, निधि गुप्ता, श्रद्धा कश्यप, नेहा सोनी, रिकी पटेल, अंकित दुबे, अविनाश निर्मलकर, टीकाराम पटेल, अजीत कस्तूरिया, हितेश जायसवाल, राकेश शर्मा, नीतिश शर्मा, महेश जांगड़े, भानुप्रताप सिंह, धरमपाल पोर्ते, सत्येंद्र कैवर्त्य, आशुतोष साहू, राघव शर्मा, पुरुषोत्तम पटेल, इंद्रकुमार कैवत्र्य, संजय कैवर्त्य, संजय कौशिक, श्रुति मालाकार, रासेयो स्वयंसेवक व छात्रगण उपस्थित रहे।
तकनीकी सत्रों में प्रो आर के एस तिवारी (अधिष्ठाता, बैरिस्टर छेदीलाल कृषि विश्वविद्यालय बिलाासपुर) ने 4 प्रकार के मशरूम कल्टीवेशन के विषय में बताते हुए कहा ‘कि 'घर घर मशरूम' के तहत धमतरी जिले में बटन मशरूम का उत्पादन होता है। इस सत्र में डॉ. दिनेश पाण्डेयजी बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि विश्वविद्यालय, डॉ.कलाधर जी, प्रो. एस सी तिवारी, गुरुघासीदास विश्वविद्यालय, प्रो संतोष प्रजापति गुरुघासीदास विश्वविद्यालय, प्रो आर के पाण्डेय गुरुघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर ने मार्गदर्शन प्रदान किया।
सेमिनार की प्रतियोगिताओं में मौखिक प्रस्तुति में प्रथम-धनेश्वर यादव एवं चंद्रकांता सोनी, द्वितीय- इंदू कौशिक, तृतीय-धर्मेन्द्र कश्यप रहे। मॉडल प्रस्तुति में प्रथम-रिया व धनंजय तिवारी रहे। पोस्टर प्रस्तुति में प्रथम-डॉ लतिका भाटिया व दिलीप साहू, द्वितीय-संजय कुमार भारती, दीपक भास्कर, तृतीय-सत्यम , कविता दिवाकर, बीना, चतुर्थ-मुक्तेश व केशव तथा पंचम- पुष्पलता रहे।
(15-16 Dec 2023)
डी.एल.एस.महाविद्यालय में छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस मनाया गया। (28 Nov 2023)
डी.एल. एस. में मना छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस (संविधान की प्रस्तावना का भी हुआ सामूहिक वाचन)
डी.एल.एस.महाविद्यालय में छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस मनाया गया। छतीसगढ़ी भाषा के प्रयोग को ही प्रमुखता देते हुए यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। समारोह की मुख्य वक्ता प्राचार्य डॉ. रंजना चतुर्वेदी, विशिष्ट अतिथि विभागाध्यक्ष शिक्षा डॉ क्षमा त्रिपाठी व रासेयो तथा छात्र कल्याण प्रभारी डॉ प्रताप पाण्डेय रहे। प्राचार्य डॉ. रंजना चतुर्वेदी ने छत्तीसगढ़ी में ही सम्बोधित करते हुए छात्र-छात्राओं को आपसी व पारिवारिक संवाद में छत्तीसगढ़ी के अधिक से अधिक प्रयोग करने व अपनी बोली पर गर्व करने की बात कही। हिन्दी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. गीता तिवारी जी ने छत्तीसगढ़ी राजकीय भाषा के गठन का आधार प्रस्तुत किया। मंच-संचालन सहा. प्राध्यापक संजय दुबे ने व राज्य-गीत का गायन रासेयो कार्यक्रम अधिकारी संस्कृति शास्त्री ने किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न छतीसगढ़ी प्रस्तुतियाँ दी गईं।। इनमें कु. रोशनी वैष्णव कक्षा B.Sc. Ist से भाषण व कु निधि गुप्ता कक्षा B.A. I की छत्तीसगढ़ी कविता प्रशंसनीय रही। साथ ही राजनीति विभाग की सहा. प्राध्यापिका काजल गुप्ता द्वारा संविधान के विषय में जानकारी दी गई व प्राचार्य द्वारा सभी छात्र-छात्राओं एवं विभागीय स्टाफ को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया गया।इस अवसर पर चेयरमैन श्रीमती निशा बसन्त शर्मा, वित्त नियंत्रक सतीश शर्मा, सचिव उमेश जाधव, सी ई ओ राकेश दीक्षित, डॉ. स्वाती शर्मा, डॉ. नेहा बेहार, डॉ. प्रीति मिश्रा, श्रीगती सुभिता मिश्रा, श्रीमती मुक्ता कुमारी, श्रीमती रसिका लोणकर, श्रीमती अर्चना तिवारी, डॉ कृष्ण कुमार वर्मा, सुमित दुबे, श्रीमती वीणा राठौर, श्रीमती सारिका श्रीवास्तव, सुश्री मीनी गुप्ता, गुधी खुशबु केशरवानी, श्रीमती चैतन्या जाधव, सुश्री आकांक्षा शर्मा, सुश्री विनीता, डॉ. अनीता बघेल, सुश्री संगीता बंजारे, सुश्री झरना पटेल, राकेश शर्मा, नीतीश शर्मा, महेश जांगड़े, भानुप्रताप सिंह, हितेश जायसवाल, सचिन, देवकरण, रासेयो के स्वयंसेवक आदि उपस्थित रहे।
"डी.एल.एस. कॉलेज में नए छात्रों का हर्षोल्लास के साथ स्वागत (16-10-23)।"
डी.एल.एस. में रंगारंग मना नवातुंक छात्रों का स्वागत समारोह, बिलासपुर। डी.एल.एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नवांतुक छात्र-छात्राओं का स्वागत समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती निशा शर्मा, प्राचार्य डॉ. रंजना चतुर्वेदी जी, डॉ. क्षमा त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप-प्रज्ज्वलन कर किया गया।समस्त आचार्यगणों का स्वागत छात्र-छात्राओं द्वारा रोली चंदन व पुष्पगुच्छ भेंटकर किया गया। प्राचार्य डॉ रंजना चतुर्वेदी ने अपने सम्बोधन में सभी छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय परिसर को साफ-सफाई से रखने, अनुशासन बनाए रखने, आपस में सौहाद्रपूर्ण व्यवहार, अपने समस्त विषय के कक्षा में 100 प्रतिशत उपस्थिति रखने विषयक निर्देश भी दिए। समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्य प्रस्तुत किये गये जिनमें छात्र-छात्राओं के द्वारा समूह नृत्य, एकल नृत्य एवं कविता आदि प्रस्तुत किए गए।जिनमें कु. नीतू राजपूत (नृत्य), आयुष (कविता), अंजली एवं ग्रुप समूह (नृत्य), कु. श्रुति मालाकार व ग्रुप (नृत्य) एवं रोशन जायसवाल (संगीत) की प्रस्तुति दी गयी। समारोह मे मिस फ्रेशर कु. शकुन एवं मिस्टर फ्रेशर अतुल कश्यप , मिस्टर परफेक्ट देव एवं मिस परफेक्ट कु.अन्नपूर्णा व मिस्टर एंटरटेनिंग किशन रहे। मंच का संचालन छात्रा श्रुति मालाकार व अलका शर्मा द्वारा किया गया। अंत में केक काटकर समारोह का समापन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वित्त नियंत्रक सतीश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पार्थ शर्मा, सचिव श्री उमेश जाधव, सीईओ राकेश दीक्षित, श्री अशोक जोशी, श्री.पी.एस. ढल्ला, श्रीमती सुनीता द्विवेदी, श्री विजय वैष्णव, नेहा बेहार, संजय दुबे, डॉ. गीता तिवारी, डॉ. स्वाति शर्मा, डॉ. क्षमा त्रिपाठी, अर्चना तिवारी, सुष्मिता मिश्रा, रसिका लोणकर, मुक्ता कुमारी, संस्कृति शास्त्री, डॉ. प्रिति मिश्रा, श्रीमती गीता होता, संगीता बंजारे, वंदना तिवारी, नाजनीन खान, वीणा राठौर, अनिता बघेल, पूजा यादव, काजल गुप्ता, राजेश ठाकुर, राकेश शर्मा, सुमीत दुबे, कृष्णा वर्मा, शोभना कोसले, अंकित दुबे, वर्षा श्रीवास, मिनी गुप्ता, मीठु अधिकारी, खुशबु केशरवानी, आकांक्षा शर्मा, विनीता सराफ, चैतन्या जाधव, संतोषी साकेट, साक्षी श्रीवास, झरना पटेल, फेमिना चन्द्रा, ममता श्रीवास, श्रद्धा कश्यप, पालेश्वर सिंह, मुकेश देवांगन, अविनाश निर्मलकर, टीकाराम पटेल, शेख अफरीदी, राकेश शर्मा, नीतिश शर्मा, महेश जांगड़े, धरमपाल पोर्ते, भानुप्रताप सिंह, हितेश जायसवाल, सत्येन्द्र कैवर्त्य, आशुतोष साहू व सलमा नूरी आदि छात्र/छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
"आदिवासी जननायक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में महाविद्यालय की सहभागिता (02-10-23)।"
बनवासी कल्याण समिति बिलासपुर छत्तीसगढ़ द्वारा "स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी जननायको की भूमिका "पर केंद्रित द्वितीय चरण का सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता "सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय "में आज संपन्न हुआ। जिसमें हमारे महाविद्यालय के चयनित विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता दर्ज की।
"अरपा रिवर व्यू एवं शनिचरी बाजार में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान में कॉलेज की सहभागिता ।"
अटलबिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर द्वारा आज अरपा रिवर व्यू व शनिचरी बाजार गांधी चबूतरा पर माननीय कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ बाजपेयी व नगर के मेयर श्री रामशरण यादव जी की उपस्थिति में आयोजित #स्वच्छता_ही_सेवा अभियान में हमारे महाविद्यालय की सहभागिता। (01-10-23)
"वनवासी विकास समिति द्वारा 'जनजाति नायक' सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की कुछ झलकियाँ।"
21 सितम्बर 2023 को महाविद्यालय मे वनवासी विकास समिति बिलासपुर द्वारा "स्वतंत्रता संग्राम में जनजाति नायकों का योगदान" विषयक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न कराई गई थी, इसकी कुछ झलकियाँ.
डी.एल.एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्थापना दिवस मनाया गया (12-09-2023)
डी.एल.एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्थापना दिवस मनाया गया
"'निजात अभियान' कार्यशाला में महाविद्यालय की सक्रिय भागीदारी।" (12-09-2023)
UNICEF और छत्तीसगढ़ पुलिस के 'निजात अभियान' द्वारा आज बिलासा गुड्डी हाल में 'डायवर्सन फॉर चिल्ड्रन और जूविनाइल जस्टिस एक्ट 2015' पर आयोजित कार्यशाला में महाविद्यालय की सहभागिता।
डी.एल.एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता हेतु दिलाई गई शपथ
डी.एल.एस. में मतदाता जागरूकता हेतु दिलाई गई शपथबिलासपुर। डी.एल.एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान के तत्वाधान में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान हेतु प्राचार्य डॉ. रंजना चतुर्वेदी द्वारा शपथ दिलाई गई। उन्होंने आगामी चुनाव में सभी को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए एवं 18 वर्ष पूर्ण कर चुके छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु कहा साथ ही अपने आस-पड़ोस में रह रहे लोगों की मतदान में सहभागिता सुनिश्चित करने की बात कही। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने शपथ ली कि "हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्या किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।" इस अवसर पर महाविद्यालय के संरक्षक सतीश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पार्थ शर्मा, सचिव श्री उमेश जाधव, सीईओ राकेश दीक्षित, डॉ. प्रताप पाण्डेय, श्रीमती सुनीता द्विवेदी, स्वीप के नोडल ऑफिसर संजय दुबे व काजल गुप्ता, डॉ. नेहा बेहार, डॉ. गीता तिवारी, डॉ. स्वाति शर्मा, डॉ. क्षमा त्रिपाठी, अर्चना तिवारी, सुष्मिता मिश्रा, रसिका लोणकर, मुक्ता कुमारी, सारिका श्रीवास्तव, संस्कृति शास्त्री, डॉ. प्रीति मिश्रा, संगीता बंजारे, वंदना तिवारी, नाजनीन खान, डॉ अनिता बघेल, राजेश ठाकुर, अविनाश निर्मलकर, राकेश शर्मा, सुमीत दुबे, कृष्णा वर्मा, शोभना कोसले, अंकित दुबे, मुकेश देवांगन, शेख अफरीदी, भानुप्रताप सिंह, हितेश जायसवाल, सत्येन्द्र कैवर्त्य, मनोज निषाद, गौकरण, आशुतोष साहू, छात्र/छात्राएं व रासेयो के स्वयंसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Independence day celebration (15 August 2023)
आज महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माननीय चेयरपर्सन श्रीमती निशा बसन्त शर्मा जी के द्वारा ध्वजारोहण सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर उन्होनें रासेयो के 'मेरी माटी मेरा देश' कार्यक्रम के अंतर्गत 'पंच-प्रण' की शपथ भी दिलाई
Student participation (1 August 2023)
बहतराई स्टेडियम में सम्पन्न हुए माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा युवाओं से संवाद कार्यक्रम में हमारे महाविद्यालय की सहभागिता
Kargil Diwas (26 July 2023)
डी.एल.एस. में मना कारगिल विजय दिवस समारोह
‘‘सैनिकों के जोश-होश और अदम्य साहस से जीता गया कारगिल युद्ध‘‘ । - उमाशंकर तिवारी (पूर्व सैनिक-नायक) बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय से संबद्ध डी एल एस स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़) की रासेयो इकाईयों द्वारा #कारगिल_विजय_दिवस पर #मेरी_माटी_मेरा_देश वसुधा का संवर्धन, वीरों का अभिनंदन‘ कार्यक्रम के अंतर्गत श्री उमाशंकर तिवारी जी (पूर्व सैनिक-नायक चिकित्सा कोर, भारतीय सेना) का सम्मान और अभिनंदन किया गया। सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलन से अभिनंदन समारोह का प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर श्री उमाशंकर तिवारी जी ने कारगिल युद्ध की समस्याओं और विजय में विभिन्न स्तरों को समझाते हुए कहा कि देश की सेवा के बतोलेबाजी से नहीं अपितु अपने रक्त से सींचकर की जाती है। सैनिकों के जोश-होश और अदम्य साहस से कारगिल युद्ध जीता गया। आज ही के दिन अठ्ठारह हजार फीट पर तिरंगा लहराया गया था। चेयरमैन श्रीमती निशा बसंत शर्मा ने भारतीय सेना के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि देश आप सैनिकों का ऋणी है और रहेगा। प्राचार्य डाॅ. रंजना चतुर्वेदी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए देश को सकारात्मक दिशा देने की बात कहीं। इस अवसर पर उन्होंनें बाबा भारती और खडग सिंह वाली सुदर्शन लिखित ‘हार की जीत‘ कहानी का भी स्मरण किया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. प्रताप पाण्डेय रासेयो प्रभारी व आभार प्रदर्शन सुश्री संस्कृति शास्त्री रासेयो कार्यक्रम अधिकारी ने किया। समारोह में बी.एड. के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्तिपूर्ण विविध प्रस्तुतियाँ भी दी गई। इस अवसर पर हीरालाल साव, सत्यव्रत शर्मा, सचिव उमेश जाधव, सीईओ राकेश दीक्षित, डाॅ. क्षमा त्रिपाठी, सुनीता द्विवेदी, डाॅ. नेहा बेहार, डाॅ. स्वाति शर्मा, डाॅ. प्रीती मिश्रा, राजेश सिंह, अर्चना तिवारी, सुष्मिता मिश्रा, मुक्ता कुमारी, सारिका श्रीवास्तव, मनोज निषाद, इंन्द्रजीत साहू, देवकी साहू, मानसी यादव, अंतरा बर्मन, प्रियंका यादव, सिमरन यादव, सुषमा निर्मलकर, रविकिरण, चंचल, राकेश शर्मा, नितिश शर्मा, महेश जांगड़े, धरमपाल पोर्ते, पुरूषोत्तम, संजय, इन्द्रकुमार, सत्येन्द्र, आशुतोष सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ, रासेयो के स्वयंसेवक व बी.एड. प्रशिक्षणार्थी भी उपस्थित रहे।
"स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों का योगदान" विषय पर एक दिवसीय गोष्ठी सह प्रदर्शनी
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर बिलासपुर डी. एल. एस. स्नातक महाविद्यालय व राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में तथा अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के सहयोग से महाविद्यालय में "स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों का योगदान" विषय पर एक दिवसीय गोष्ठी सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था।
तीन दिवसीय कार्यशाला और प्रदर्शनी 'छत्तीसगढ़ के लोक कला अऊ संस्कृति: एक झलक"
महाविद्यालय और एस.ई.सी.एल., बिलासपुर के सयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला और प्रदर्शनी 'छत्तीसगढ़ के लोक कला अऊ संस्कृति: एक झलक"
जिज्ञासा कार्क्रम में डी. एल. एस. कॉलेज ने सिक्युरिटी अलार्म का मॉडल पेश किया
दैनिक समाचार पत्र नवभारत द्वारा आयोजित जिज्ञासा कार्क्रम में डी. एल. एस. कॉलेज ने सिक्युरिटी अलार्म का मॉडल पेश किया
पर्यावरण को शुद्ध रखने को नईदुनिया संग डी.एल.एस. परिवार ने महाविद्यालय परिसर पर पौधे लगाए
पर्यावरण को शुद्ध रखने को नईदुनिया संग डीएलएस परिवार ने महाविद्यालय परिसर पर आंवला, बादाम, नीम सहित अन्य पौधे रोपित किये गए
तात्कालीन मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी द्वारा शिक्षाविद् स्व. श्री बसंत शर्मा जी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण
तात्कालीन मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी ने डीएलएस कॉलेज, बिलासपुर परिसर में शिक्षाविद् स्व. श्री बसंत शर्मा जी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण कर भावपूर्ण श्रधांजलि अर्पित की। स्व. श्री शर्मा जी को याद करते हुए भावकु हुए मुख्यमंत्री ने रूंधे गले से कहा - हमने
एक सच्चे साथी को खो दिया।
https://twitter.com/i/status/1518609273147695111
https://twitter.com/i/status/1518608324819705862
महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय व्याख्यान माला
डी एल एस महाविद्यालय में विज्ञान, प्रबंधन एवं प्रौद्योगिकी विषय पर अकादमिक परिचर्चा के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय व्याख्यान माला का आयोजन किया गया इसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफे. देव डी .शर्मा (प्रेसिडेंट ग्लोबल नॉलेज फाऊंडेशन यू एस ए), विशिष्ट वक्ता प्रोफेसर राकेश कुमार शर्मा (यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड ईस्टर्न शोर, वर्जीनिया) व प्रोफेसर डेनियल ओकेनबोर (फेयतिविल स्टेट् यूनिवर्सिटी यूएसए) रहे। विदित हो कि इन सभी प्रोफेसर्स का अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर में पिछले दिनों सम्पन्न हुए सेमिनार में भारत आगमन हुआ था। डी एल एस में कार्यक्रम का आरंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया। उन्होंने सेंट्रल लैब का उद्घाटन किया व स्व बसन्त शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्राचार्य डॉ रंजना चर्तुवेदी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज का दिन छात्र छात्राओं को सीखने व अंतरराष्ट्रीय मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।चेयरमैन श्रीमति निशा बसंत शर्मा ने कहा कि संस्थापक अध्यक्ष श्रद्धेय बसन्त शर्मा इस महाविद्यालय को एक वैश्विक इकाई के रूप में बनाना चाहते रहे, ऐसे आयोजन उसी उद्देश्य की पूर्ति में सहायक हैं। नैक कोऑर्डिनेटर डॉ. नेहा बेहार ने महाविद्यालय की स्थापना वर्ष से लेकर वर्तमान समय तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।प्रोफेसर डेनियल ओकेनबोर ने कहा कि डी एल एस का विज़न और सामाजिक योगदान शानदार है। उन्होंने छात्र छात्राओं को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। प्रोफेसर राकेश कुमार शर्मा ने अपने व्याख्यान में छात्रों को आश्वासन दिया जो छात्र अमेरिका में जाकर पढ़ाई करना चाहते है उनके सहयोग के लिए वे सदैव व्यक्तिगत रूप से सहयोग प्रदान करेंगे । मुख्य वक्ता प्रोफेसर देव डी शर्मा ने अमेरिका में अपने संघर्षों को स्मरण करते हुए बताया कि जीवन में असम्भव कुछ भी नहीं है, आकाश ही युवाओं की अंतिम सीमा होनी चाहिए। वर्तमान में भारत में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी ने काफी विकास किया है, आज युवाओं के लिए आवश्यक है कि वे अपडेट रहें व सम्पूर्ण विश्व में अपनी प्रतिभाओं के नए आयाम ढूंढें। उन्होंने छात्र छात्राओं के प्रश्नों के उत्तर देते हुए कहा कि हिंदुस्तान में प्रतिभा की कमी नही है। अतिथियों ने महाविद्यालय के ग्रीन कैम्पस और अतिथि सत्कार की भी भूरि-भूरि प्रशंसा की। अतिथियों का शॉल, श्रीफल व स्मृति-चिह्न देकर सम्मान किया गया। परिचर्चा का सफल संचालन डॉ प्रताप पाण्डेय ने किया। राज्य गीत का गायन संस्कृति शास्त्री ने व आभार प्रदर्शन डॉ. गीता ने किया।
25th Anniversary Celebration at D.L.S. P.G. College, Bilaspur (C.G.)
25th Anniversary Celebration at D.L.S. P.G. College, Bilaspur (C.G.)
डी एल एस परिवार ने नेत्रदान संकल्प कर मनाया बसन्त शर्मा का जन्मदिन
डी.एल.एस. महाविद्यालय के संस्थापक स्व. बसंत शर्मा का जन्म दिन डी एल एस परिवार ने नेत्रदान संकल्प शिविर का आयोजन कर मनाया। कार्यक्रम की शुरूआत बसन्त शर्मा जी के आदमकद अष्टधातु से निर्मित प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ । तत्पश्चात सिम्स आई बैंक के सहयोग से नेत्रदान संकल्प शिविर का आयोजन हुआ। इस शिविर में 60 लोगों ने नेत्रदान करने का संकल्प लिया। प्राचार्य डॉ रंजना चतुर्वेदी ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में नेत्रदान के महत्व को स्पष्ट करते हुए सबको इस पुनीत अभियान का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया। स्टाफ के सदस्यों ने स्व. बसन्त शर्मा के द्वारा देखे गए स्वप्नों को पूर्ण करने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय में प्रस्तावित नवीनतम भवन का भूमिपूजन भी सम्पन्न हुआ।
राजभाषा दिवस कार्यक्रम
डी. एल. एस. में राजभाषा दिवस कार्यक्रम मनाया गया
डी. एल. एस. में परिक्षेत्र स्तरीय क्रिकेट प्रतिस्पर्धा (पुरुष वर्ग)
छत्तीसगढ़ शासन अंतर्गत डी. एल. एस. में परिक्षेत्र स्तरीय क्रिकेट प्रतिस्पर्धा (पुरुष वर्ग)
11वें कुल उत्सव में डी. एल. एस. के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
11वें कुल उत्सव में डी. एल. एस. के विद्यार्थियों को माननीय कुलपति द्वारा पुरुष्कार प्रदत्त
National Seminar on “Recent Advances in Economic and Potential Benefits in Mushroom Cultivation"
D.L.S. A two-day National Research Seminar on 'Recent Advances in Economic and Potential Benefits of Mushroom Cultivation' was organized in the college. Chief guest of the function Acharya Arun Diwakar Nath Vajpayee, Vice Chancellor Atal Bihari Vajpayee University Bilaspur, Keynote Speaker Prof. A.K. Pandey, Vice Chancellor Vikram University Ujjain, special guest Dr. Latika Bhatia, Coordinator Indian Science Congress Association Bilaspur Chapter and Senior Professor RV Shukla, Mrs. Nisha Basant Sharma as Chairman DLS College and presided over by Principal Dr. Ranjana Chaturvedi. Acharya Arun Diwakar Nath Vajpayee said in his address that “Mushroom is capable of fulfilling most of our nutritional requirements. Today, to move forward in the direction that our Prime Minister is setting the goal of Developed India 2024, we need a large amount of resources and resources. Mushrooms will prove to be very useful from this point of view and mushroom production is also helpful and friendly for the environment. There is a need for in-depth research and study on this topic. DLS College is working very positively in this regard." Chief Speaker Prof. A.K. Pandey said that our research should be ethical, economical, energy saving and employment oriented. Mushroom production fulfills all these objectives.
"मशरूम पर दो दिवसीय राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का आयोजन
"राष्ट्र की समृद्धि में संजीवनी बनेगा मशरूम-संवर्द्धन" --आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी
डी.एल.एस. महाविद्यालय में 'मशरूम की खेती में आर्थिक और संभावित लाभों में हालिया प्रगति' विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी, कुलपति अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर, मुख्य वक्ता (की-नोट स्पीकर) प्रोफे. ए.के. पाण्डेय कुलपति विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन, विशिष्ट अतिथि डॉ. लतिका भाटिया, कोआर्डिनेटर इन्डियन साइंस कांग्रेस एसोसिएशन बिलासपुर चैप्टर व वरिष्ठ प्रोफेसर आर वी शुक्ला, सभापति के रूप में श्रीमती निशा बसन्त शर्मा चेयरमैन डी एल एस महाविद्यालय रहीं व अध्यक्षता प्राचार्य डॉ रंजना चतुर्वेदी ने की। आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी ने अपने उद्बोधन में कहा कि "मशरूम हमारी अधिकांश पोषण सम्बन्धी आवश्यकताओं को पूर्ण करने में सक्षम है। आज हमारे प्रधानमंत्री विकसित भारत 2024 का जो लक्ष्य रख रहे हैं उस दिशा में आगे बढ़ने के लिए हमें बड़ी मात्रा में साधनों और संसाधनों की आवश्यकता है। मशरूम इस दृष्टि से भी बड़ा ही उपादेय सिद्ध होगा साथ ही मशरूम का उत्पादन पर्यावरण के लिए भी सहयोगी और अनुकूल है। इस विषय पर गहन शोध और अध्ययन की आवश्यकता है। डी एल एस महाविद्यालय इस सम्बंध में बहुत ही सकारात्मक रूप से कार्य कर रहा है।
अंतर महाविद्यालय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में डी.एल.एस विजेता
सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में डी.एल.एस विजेता अंतर महाविद्यालय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता पुरुष एवं महिला वर्ग में डी.एल एस महाविद्यालय पुरुष वर्ग में जे. के महाविद्यालय बिलासपुर को हराकर विजेता बना।
जागरूकता अभियान
चुनाव में बिलासपुर से शत प्रतिशत मतदान हेतु लोगों को जागरूक करते हुए डी एल एस महाविद्यालय के NSS के स्वयंसेवक